बरेली: राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश महासचिव शारिक अब्बासी के नेतृत्व में 107वें उर्स-ए-रजवी के मौके पर दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी और गुलपोसी की गई। इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर के निर्देश अनुसार सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और देश एवं प्रदेश में शांति, अमन, चैन, आपसी भाईचारा और आपसी सौहार्द के लिए दुआ की।
कार्यक्रम में मोहम्मद हसीब, तारिक कुरैशी, वासिफ मिर्जा, शब्बू कुरैशी, सुभान कुरैशी, नासिर अंसारी, जहीर अहमद, मोहम्मद शानू, शफातुल्लाह, उस्मान, उमर, अरमान अब्बासी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश और प्रदेश में शांति और सौहार्द को बढ़ावा देना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना था। मंच के कार्यकर्ताओं ने दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी और गुलपोसी करके देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।


