Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: श्रम कानूनों में किए गए बदलावों के खिलाफ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारियों ने दिया धरना

बरेली, 16 फरवरी, 24: एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में तथा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मलिक की उपस्थिति में आज प्रातः 10 बजे डीजल शेड इज्जतनगर में रेल कर्मियों ने अपनी कुछ ज्वलंत मांगों जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, संशोधित चार श्रम कानूनों को वापस लिये जाने, निजीकरण एवं ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने आदि के समर्थन में गेट धरना प्रदर्शन किया। (Railway employees staged a protest)
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि एआईआरएफ द्वारा पिछले काफी समय से पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ी जा रही है किन्तु सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नही करती है तो कभी भी अनिश्चित कालीन हड़ताल का नोटिस देकर रेलों के चक्के जाम किये जायेंगे।

शाखा मंत्री आराम सिंह ने बताया कि काफी लम्बे समय से शेड के कर्मचारियों को सेफ्टी शूज वितरित नही हो रहे थे जिसपर केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी द्वारा वमविई/परि/लोको शेड इज्जतनगर से वार्ता की गई जिसपर वमविई/परि/लोको शेड इज्जतनगर द्वारा शीघ्र ही सेफ्टी शूज का वितरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके लिए शेड के कर्मचारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया साथ ही पुरानी पेंशन बहाली हेतु लड़ी जा रही लड़ाई में अपना पूरा योगदान देने को भी कहा। (Railway employees staged a protest)
सांय 05ः00 बजे यंत्रालय गेट पर भी यूनियन पदाधिकारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, संशोधित चार श्रम कानूनों को वापस लिये जाने, निजीकरण एवं ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने इत्यादि मांगों को लेकर गेट मीटिंग तथा धरना प्रदर्शन कर पुरजोर तरीके से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। जिसमें प्रमुख रूप से राम किशोर, परवेज अहमद, अनुराग शुक्ला, अनिल सेठ, सचिन सक्सेना, मनजीत, ओम प्रकाश, आबिद, मालती नेगी, धर्मपाल, पवन, सत्य प्रकाश, राजवीर सिंह, गोविन्द पोडवाल, बाबू लाल मीना, ऋषि, साजिद, सुरेन्द्र, विक्की राना, योगनेश आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: जिला कृषि अधिकारी ने फ़र्ज़ी किसान बनाकर सब्सिडी निकाल ली, किसान यूनियन ने लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन शुरू

यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent