Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने IMA ब्लड बैंक बरेली पर किया रक्तदान, कई बड़े नेता भी पहुंचे

बरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक *सेवा पखवाड़ा* के रूप में मना रही है। इसके तहत स्वास्थ्य कैम्प, स्वछता अभियान व विविधता में एकता उत्सव मनाएगी।

इसके निमित आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आई एम ए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्तदान हुआ।
क्षेत्रीय अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। खून की आपूर्ति के लिए युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। (donated blood at IMA Blood Bank)

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी की जयंती तक आयोजित होने वाले इस सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य गरीब, शोषितो, वंचितों तक पहुँच कर उनके जीवन मे गुणात्मक सुधार लाना है।

जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जिले में विविधता में एकता उत्सव मनाएँगे और *एक भारत श्रेष्ठ भारत* का संदेश देंगे। (donated blood at IMA Blood Bank)

इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र के अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, प्रशांत पटेल, मुकेश राजपूत, सोमपाल शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू, चंचल गंगवार, अंकित शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, प्रमोद सागर, देवेंद्र सक्सेना, ऋषभ बेनीवाल, सूरज राठौर, सौभाग्य सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Recent