Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

Bodhgaya: महाबोधि महाविहार मुक्ति के लिए 11 दिन से आमरण अनशन पर बैठे डॉ विलास खरात का ब्लड प्रेशर घटा, ओबीसी, एससी, एसटी, बहुजन बौद्धों में बढ़ रहा आक्रोश

बोधगया, 22 फरवरी, 2025: बोधगया महाबोधि महाविहार बुद्ध विहार को ब्राह्मण महंत के कब्जे से मुक्त करने के लिए 11 दिन से अनशन पर बैठे बौद्ध भिक्षुओं और उनका नेतृत्व कर रहे डॉ विलास खरात और आकाश लामा कर स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। आज डॉक्टर ने मेडिकल जांच कर बताया कि विलास खरात का वजन और ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा है। डॉ विलास खरात ने बताया कि यह ओबीसी एससी एसटी बहुजन बौद्ध मूलनिवासी समाज के आस्था और अस्मिता का विषय है उन्होंने कहा कि जब तक महाबोधि महाबिहार मुक्त नहीं हो जाता तब तक अनशन खत्म नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए जान ही क्यों न देनी पड़े।

दूसरी तरफ आमरण अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी सुनकर देश के ओबीसी एससी एसटी बहुजन बौद्ध लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार आंदोलन को समर्थन करने देश के कोने कोने से लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और दुनिया भर से करोड़ों लोगों का आंदोलन को समर्थन मिल रहा है।
Indus News TV डेस्क के लिए संतोष शाक्य की रिपोर्ट…

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent