Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Bareilly: संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की जयंती पर भीम आर्मी ने जागन डांडी में किया भव्य आयोजन

बरेली/बहेड़ी, 13 फरवरी 2025। भीम आर्मी बरेली मंडल की ओर से ग्राम जागन डांडी में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समता व न्याय की स्थापना करने का संकल्प लिया गया। (Sant Shiromani Ravidas Jayanti)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी बरेली मंडल अध्यक्ष विकास बाबू एडवोकेट रहे, जिन्होंने संत रविदास जी के जीवन और उनके सामाजिक न्याय के संदेश को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, “रविदास जी ने हमें सिखाया कि इंसान की पहचान जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है। उन्होंने समाज में समानता और भेदभाव रहित समाज का सपना देखा, जिसे हमें मिलकर पूरा करना है।”

विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता लानी होगी।
इस अवसर पर मंडल महासचिव तौकीर प्रधान, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सागर, तहसील प्रभारी प्रेम बौद्ध, तहसील अध्यक्ष सुनील अंबेडकर, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरुवाणी का गुणगान किया और प्रसाद वितरण किया गया। (Sant Shiromani Ravidas Jayanti)

यह भी पढ़ें: बौद्ध भिक्षु अनागारिक धम्मपाल के कारण विश्व धर्म संसद में बोल पाए विवेकानंद

यह भी पढ़ें: अहिच्छत्र बौद्ध स्तूप को भू-अभिलेखों में दर्ज़ करने की उठी मांग, तहसील प्रशासन की बड़ी लापरवाही आयी सामने

यह भी पढ़ें: ईरान में मरियम एवं मार्जिया को मुसलमान से ईसाई बनने पर जेल क्यों भेज दिया गया?

यह भी पढ़ें: कुम्भ बौद्धों का मेला है, ब्राह्मणों का नहीं, महान बौद्ध सम्राट हर्षवर्धन ने की थी कुम्भ मेले की स्थापना

यह भी पढ़ें: महाविद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी और भेदभाव एक गंभीर समस्या


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent