Indus News TV Live

Wednesday, April 30, 2025
spot_img

बरेली: पेरियार ललई सिंह के स्मृति दिवस पर बामसेफ ने चलाया बीएस-4 “भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन” जन जागृति अभियान

बरेली, 11 फरवरी 2024: फरीदपुर विधान सभा के ग्राम अहियापुर में बामसेफ के द्वारा चलाया जा रहा अभियान “बीएस-4 भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन” के तहत जन जागृति की गयी। ये कार्यक्रम पेरियार ललई सिंह जी के स्मृति दिवस के अवसर पर किया गया। जिसके आयोजक मूलनिवासी पहलवान सिंह यादव रहे और कार्यक्रम का धन्यवाद मूलनिवासी एड. सुंदर लाल यादव जी (पूर्व शिक्षक) ने किया। (Memorial day of Periyar Lalai Singh)
जिसका मार्गदर्शन मूलनिवासी सुशील गौतम (समाजसेवी) ने किया। इन्होंने ललई सिंह के जीवन संघर्ष के ऊपर चर्चा करते हुए कहा पेरियार ललई सिंह जी ने किस तरह से छुआछूत और भेदभाव फ़ैलाने वाली ब्राह्मणी व्यवस्था को खत्म करने और अपने मूलनिवासी समाज को जागृत करने के लिए संघर्ष किया उसके ऊपर प्रकाश डाला और सच्ची रामायण के ऊपर भी चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता “सुनील कुमार, प्रचारक, बामसेफ, उत्तर प्रदेश मध्य” के द्वारा की गयी। सुनील कुमार के द्वारा भारतीय संविधान की सुरक्षा एवं संवर्धन को ले कर विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामदीन सिंह, बालिस्टर यादव, भूपराम, रामवीर, राम भजन लोधी, राम स्वरूप आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। (Memorial day of Periyar Lalai Singh)

 


यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के सह-संपादक (Associate Editor) एवं चैनल के उत्तर प्रदेश & उत्तराखंड राज्य प्रमुख (UP/Uttarakhand State Head) हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent