Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

बरेली कॉलेज में NSS छात्र इकाई प्रथम के द्वारा एकदिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

बरेली, 12 जनवरी: बरेली कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई प्रथम के एकदिवसीय प्रथम शिविर का आयोजन वनस्पति शास्त्र विभाग में किया गया। शिविर का उद्घाटन जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह, बरेली कॉलेज, बरेली के चीफ प्राक्टर प्रो. आलोक खरे तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव यादव ने किया। शिविर के प्रारंभ में गतिविधियों की कार्य योजना कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. राजीव यादव द्वारा प्रस्तुत की गई। (One day camp organized by NSS)
शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय सेवा योजना देश की जरूरत है इसके स्वयंसेवक किसी भी आपातकालीन स्थिति में आम-जनमानस की मदद करते हैं इसलिए छात्र-छात्राओं को अपने अध्ययन के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना से भी जुड़ना चाहिए।

प्रो.आलोक खरे ने सभी स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि बरेली कॉलेज परिसर को स्वच्छ रखने में सदैव से ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का बड़ा योगदान रहा है इसलिए अध्ययन के साथ-साथ अपने परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें तथा समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उनकी हर संभव सहायता करें। (One day camp organized by NSS)

यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent