अजमेर शरीफ से 12 किमी दूर हिंदुओं का तीर्थ है पुष्कर. पुष्कर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेला लगता है. मेले में किसान ऊंटों व अन्य जानवरों के साथ ही कृषि उपकरणों की जमकर खरीदारी करते हैं. इस मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं जिन्हें देखने देश दुनिया के लोग यहां आया करते हैं. पुष्कर मेले में भारी संख्या में विदेशी सैलानियों की भी आमद होती है. यहां स्थानीय कारीगर अपना हुनर भी दिखाते हैं. कोविड से पहले पुष्कर मेले में रेत से बनी यह शानदार मूर्ति बनायी है सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने.
PC: Sudhir Kumar