Indus News TV Live

Monday, March 9, 2026
spot_img

बरेली: आंवला क्षेत्र के थाना भमोरा से पुलिस और स्थानीय लोगो ने निकाली भव्य  तिरंगा यात्रा , दिया देश प्रेम का संदेश 

रिपोर्ट- अंशुल कुमार पुष्पक, आंवला बरेली

बरेली: आंवला क्षेत्र के भमोरा थाना परिसर से एक विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया, इस शोभा यात्रा का शुभारंभ सीओ आंवला नितिन कुमार ने तिरंगा फहराया , जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो गया ,वहीं तिरंगा यात्रा का जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा से लोगों में नया उत्साह देश के प्रति लगाव, देश प्रेम देखने को मिला, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत करना है, यह पैदल तिरंगा यात्रा लगभग 8 किलोमीटर तक रही, इस यात्रा में थाने के सभी स्टाफ पुलिसकर्मी मौजूद रहे, यह यात्रा भमोरा थाने से बरेली बदायूं हाईवे रोड से गुजरती हुई देवचरा चौराह से घूम कर वापस भमोरा थाने तक चली, देवचरा चौराहे पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री डॉ. T.R.गोले के निर्देश अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवचरा चौराहे पर पुलिस कर्मियों पर पुष्प वर्षा की और खुशी से भारत माता की जयजय कार करते हुए नारे लगाय, इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पति वेदप्रकाश यादव, और भमोरा मंडल अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम सधीर बालियान, उपनिरीक्षक ब्रहमप्रकाश गौतम, हरीश चंद्र शर्मा,अनोज कुमार सिरोही,गंगा सिंह, शैलेन्द्र सिंह तोमर, धर्मेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश सिंह, कांस्टेबल श्यामवीर सिंह, चंद्र पाल सिंह , उन्नत पांवार,आदि समस्त स्टाप मौजूद रहा।

Related Articles

Recent