Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के समर कैम्प 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन स्पोर्ट्स कैम्प-2025 का पुरस्कार वितरण समारोह मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि समर कैम्प के आयोजन से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में स्कूल के बच्चों को खेल सीखने के साथ-साथ मनोरंजन एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी सहायक सिद्ध हुआ है

 

समर कैम्प में मंडल के विभिन्न स्कूलों के लगभग 150 स्कूली बच्चों ने क्रिकेट, हॉकी, बास्केट बॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, स्केटिंग, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, कबड्डी, ताइक्वांडो, सेपकटाकरा आदि खेलों में प्रतिभाग किया था। इस कैम्प में अंतर विभागीय रेलवे टीम ने भी क्रिकेट, वाॅलीबाॅल, बैटमिंटन एवं टेबल टेनिस में प्रतिभाग किया था।

क्रिकेट में वर्कशाॅप की टीम विजेता तथा आर.पी.एफ. की टीम उपविजेता रही। वालीबाॅल में वर्कशाॅप की टीम विजेता एवं इंजीनियरिंग की टीम उपविजेता रही। बैटमिंटन (पुरुष) में परिचालन की टीम विजेता व लोकोशेड की टीम उपविजेता रही। बैटमिंटन (महिला) में लोकोशेड की गंगा विजेता व इंजीनियरिंग की प्रियंका उपविजेता रहीं। टेबल टेनिस (पुरुष) में लोकोशेड के विनय खरे विजेता व वर्कशाॅप के सौरभ उपविजेता रहे।

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि कोचों को भी खेल एवं अपने प्रशिक्षु खिलाड़ियों के प्रति समर्पित रहने की आवश्यकता है तभी खिलाड़ियों को सही से प्रशिक्षित एवं मार्गदर्शन कर नेशनल एवं इंटरनेशल स्तर तक पहुँचाया जा सकता है।

इस  अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक  मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)  भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डा. हरीश रेड़तौलिया, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रवेश कुमार,  वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टी.आर.डीवरि.) राजकुमार , वरिष्ठ मंडल विद्युत (परिचालन)  उमेश चन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा)  शुभम कुमार सिंह, पूर्व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर सवारी एवं माल डिब्बा  निकुंज सक्सेना, डाॅ. आशुतोष खांखड़ार एवं डाॅ. सचिन श्रीवास्तव सहित सभी शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी, खिलाड़ी, कर्मचारी, बच्चे एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Recent