बरेली : प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश मौर्य ने सम्राट अशोक स्मृति द्वार को क्षतिग्रस्त करने के संबंध में एक ज्ञापन दिया है। यह घटना बहेड़ी के ग्राम गरीपुरा रोड पर हुई है, जहां विधायक अताउर्रहमान द्वारा सम्राट अशोक स्मृति द्वार बनवाया गया था।
इस घटना की पूरे समाज में घोर निंदा हो रही है, और पूरा मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाह समुदाय अपने आप में गलन और तिरस्कृत महसूस कर रहा है। दोषियों ने समाज के साथ देश को एक सूत्र में बांधने वाले अशोक सम्राट महान के साथ पूरे देश का अपमान किया है।
ज्ञापन देने वालों में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में साथ में सौरभ मौर्य जी, एडवोकेट शैलेंद्र मौर्य जी, संदीप मौर्य जी, गौरव मौर्या जी, दीपक मौर्य जी, अर्पित मौर्य जी, अभिषेक मौर्य जी, राजीव सिंह मौर्य जी, दुष्यंत मौर्य जी समेत तमाम समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सम्राट अशोक स्मृति द्वार को पुनः स्थापित किया जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।


