Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा असलहों के साथ 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 

बरेली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक 19.03.2025 की रात्रि की थाना कैन्ट बरेली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चौकी नकटिया क्षेत्र मे कृष्णा कालोनी के पास खण्डहर में अवैध अस्लाह बना रहे।

अभियुक्तगण 1.राजेश पुत्र राज कुमार निवासी मकान नं0 444 कालीबाडी थाना बारादरी, बरेली 2 राजेन्द्र उर्फ चिरकुण्डा पुत्र लालता प्रसाद निवासी मकान नं0 271 कालीबाडी थाना बारादरी जनपद बरेली 3.अभिषेक पुत्र डालचन्द्र निवासी मकान 433 हाथाफाल्तून कालीबाडी थाना बारादरी, जनपद बरेली 4.प्रेम कच्छू उर्फ किच्छू पुत्र हरिओम निवासी मकान नं0 456 काली बाडी फाल्तूगंज थाना बारादरी बरेली 5.आकाश पुत्र हरिओम निवासी मकान 456 कालीबाडी थाना बारादरी जनपद बरेली 6.अक्षय पुत्र जमुना प्रसाद निवासी मकान नं0 362 काली बाडी फाल्तूगंज थाना बारादरी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर सभी अभियुक्तों ने संयुक्त रुप से बताया कि हम सभी लोग अवैध तमंचे व देशी बन्दूक बनाकर बेचते है, जिनको हम कम दामों पर बेच देते थे। नये तमंचे व बन्दूक बनाने के साथ साथ हम सभी लोग पुराने तमंचो व बन्दूको को ठीक भी करते थे। तमंचो व बन्दूको को बेचकर जो भी पैसा हम लोगो को मिलता था उसी से हम लोग अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। दिनांक 19.03.2025 को हम सभी लोग खण्डहर में एकत्र होकर अवैध असलाहो का निर्माण कर रहे थे कि पुलिस ने हम सभी को पकड लिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार थाना कैण्ट बरेली।

उ0नि0 मोहित चोधरी थाना कैण्ट बरेली। (प्रभारी चोकी नकटिया)

उ०नि० पवन कुमार थाना कैण्ट बरेली। (प्रभारी चोकी रिसाला)

हे0का0 826 मुकुट सिंह थाना कैण्ट बरेली।

का0 2292 अजय कुमार थाना कैण्ट बरेली ।

का0 108 रियाज अली थाना कैण्ट बरेली ।

का0 1481 राजीव कुमार थाना कैण्ट बरेली ।

का0 395 अजय कुमार थाना कैण्ट बरेली ।

का0 32/8 संदीप कुमार थाना कैण्ट बरेली।

Related Articles

Recent