Indus News TV Live

Wednesday, April 30, 2025
spot_img

बरेली: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे रेलवे कर्मचारी

बरेली: इज्जत नगर एन.एफ.आई.आर.के राष्ट्रीय महामंत्री, पी.आर.के.एस के महामंत्री एवं मंडल मंत्री के आवाहन पर केंद्रीय सहायक मंत्री विनय कुमार चतुर्वेदी व केंद्रीय उपाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली मंच इज्जत नगर यांत्रिक कारखाना के सभी पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे। (Railway Employees sitting on Hunger Strike)
हड़ताल आज 9 जनवरी को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक रही। देश भर में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं एन.एफ.आई.आर.के देशव्यापी भूख हड़ताल के आवाहन के चलते इज्जत नगर मंडल यांत्रिक कारखाना पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर गेट पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पी.आर.के.एस) ने भूख हड़ताल की।

कारखाना अध्यक्ष भावेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी एनपीएस की व्यवस्था से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं अगर सरकार इसी तरह हठ धर्मिता दिखाती है तो कर्मचारी रेल का चक्का जाम करने की तरफ बढ़ने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से तत्काल एनपीएस खत्म कर ओ.पी.एस.लागू करने की पुरजोर मांग कर रहे हैंl भूख हड़ताल में भारी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
भावेश कुमार कारखाना अध्यक्ष, अनिल कुमार पुंडीर कार्यकारी अध्यक्ष, युवा मंडल मंत्री रोहित कुमार, युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार बेरवा, सुदर्शन शर्मा, निरंजन कुमार, रितेश्वर कुमार, अर्जुन सिंह, सचिन कुमार, कुलदीप कुमार, अनिल गौतम, बृजेश कुमार, अतुल कुमार, सुनील शर्मा, सैय्यद हामिद, रोहिताश, सुरेंद्र सुखेजा, बन्नी सिंह, हेमंत कुमार, विजय, शशिकांत, अभय कुमार, प्रवीण कुमार, राठौर, हरी बाबू, रवि कुमार, प्रिय चंदन, संजू राठौड़ आदि काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थेl (Railway Employees sitting on Hunger Strike)


यह भी पढ़ें: इफको के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना देंगे किसान, इफको ने अब तक नहीं दी ज़मीन देने वालों को नौकरी


यह भी पढ़ें: मौर्य विकास संस्था बरेली ने मनाई राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती, 20 महिलाओं को मिला विशेष सम्मान


यह भी पढ़ें: बरेली पहुंची भंते सुमित रत्न की संविधान जागरूकता रथयात्रा, हज़ारों लोगों ने किया स्वागत


यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष


 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के सह-संपादक (Associate Editor) एवं चैनल के उत्तर प्रदेश & उत्तराखंड राज्य प्रमुख (UP/Uttarakhand State Head) हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent