बरेली, 27 जनवरी: भारत जोड़ो पार्टी कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें पार्टी में अनुसूचित जाति के लोगों की विशेष दिलचस्पी देखने को मिली। वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश चंद्र भारती अपने साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। पार्टी ने उनको प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। मीटिंग के दौरान अमरोहा जिले के वरिष्ठ समाजसेवी रेहान खान चिश्ती को अमरोहा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। फुरकान अली को जिला अमरोहा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। (Bharat Jodo Party Meeting)
भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नाजिम अली ने कहा हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली की नीति और उनके कार्य शैली को मेरा दिल से सलाम है उनके ही कारण आज भारत के सभी वर्ग सभी समाज लोग हमारे साथ शामिल हो रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि बरेली शहर के छोटे से गांव के जन्म लेकर शहर के जोगीनवादा में उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की सामाजिक संगठन के बाद भारत जोड़ो पार्टी को 26 राज्यों में पहुंचकर हमारे बरेली शहर को जो पहचान दी है। आज दुनिया देख रही है आज भारत जोड़ो पार्टी सभी वर्गों को साथ में लेकर चल रही है इसकी लोकप्रियता हर रोज तेजी से आगे बढ़ रही है हर रोज भारत में 200 से अधिक सभी वर्गों के लोग जुड़ रहे है। आगे नाज़िम अली ने कहा कि पार्टी 2024 लोकसभा में पूरे भारत में अपने प्रत्याशी उतार रही है। (Bharat Jodo Party Meeting)
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव नाजिम अली, राष्ट्रीय सचिव सैयद इरशाद, मौलाना शफात प्रदेश सचिव, युवा राष्ट्रीय महासचिव पप्पू इब्राहिम, प्रदेश प्रभारी फिरोज खान, रजनीश रोहित रोबटृर्स प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेरी शाह, सुधीर कुमार वाल्मीकि जिला अध्यक्ष, बरेली, जिला महासचिव समीर अली, हनीफ इदरीसी, जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार राठौर, जिला उपाध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष, रानू अल्वी, गुड्डू इश्तियाक, जिला सचिव, जिला सचिव अशरफ अल्वी, जिला सचिव रहीस मियां, जिला सचिव बन्ने अल्वी, कासिम शाह कार्यालय अध्यक्ष, महानगर उपाध्यक्ष बडडन अली, आरिफ अल्वी पीलीभीत प्रभारी, नायाब अली बदायूं प्रभारी, एहसान सिद्दीकी वार्ड 79 सचिव, जावेद अंसारी वार्ड 75 अध्यक्ष, फरजान खान सचिव, निसार अल्वी जिला सचिव, सतपाल कश्यप अध्यक्ष, जफर अली, जिला सचिव, रियासत जिला सचिव, डॉ प्रेम कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।



