बरेली: समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत सविता मंगलवार को बरेली पहुंचे, जहाँ जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद एवं उनकी टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड विनीत सविता ने कार्यकताओ से कहा कि सभी साथी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के कार्यों में बूथ स्तर पर जुट जाएं,उन्होंने कहा आज चुनाव हो जाए तो जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है, माहौल समाजवादी पार्टी के पक्ष में है इसे कार्यकर्ताओं समाजवादी पार्टी की पीडीए विचारधारा को जन जन तक पहुंचा कर और मजबूत करना है। यदि हम थोड़े भी ढीले पड़े तो कठिनाई आ सकती है।
पूरे देश और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पिछड़ों और दलितों के साज़िश के तहत हक अधिकार को छीनने का काम कर रही है, सरकारी संसाधनों का निजीकरण कर आरक्षण खत्म करना चाहती है इससे पीडीए के लोगो का भविष्य खतरे में है, देश और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन बहुत जरूरी इसी से पीडीए को न्याय संभव होगा।
इस अवसर पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बादल प्रजापति और नफीस खान ने भी उनके साथ पार्टी ऑफ़िस शिरकत की और पार्टी की नीतियों की चर्चा की।
स्वागत करने वालों में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, सुरेन्द्र सोनकर,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जिला सचिव द्रोण कश्यप,जितेंद्र मुंडे, संजीव कश्यप, रामसेवक प्रजापति, यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव संदीप मौर्य, डॉ. चांद मियां सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


