Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

सम्राट अशोक क्लब ने की बुद्ध प्रतिमा संरक्षण की मांग

बरेली | 09 जुलाई 2023 को सम्राट अशोक क्लब भारत जनपद शाखा बरेली की टीम ने रिठौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चावड़ के बुद्ध बिहार में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का निरीक्षण किया| (Samrat Ashoka Club)

क्षेत्र व ग्रामवासियों ने बुद्ध बिहार में स्थापित बुद्ध प्रतिमा के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग एवं तहसील प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना दिए, बिना सक्षम/ उच्च अधिकारियों की वैधानिक अनुमति लिए, उक्त ग्राम में अन्य धार्मिक स्थलों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाए बिना ही बुद्ध बिहार से बुद्ध प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया गया|

उन्होंने बताया कि हम सभी बौद्ध धम्म अनुयायियों, पिछड़ा वर्ग व बहुजन समाज एवं जन विरोधी कार्य करने का प्रयास किया गया| क्लब की टीम के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुद्ध प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये | (Samrat Ashoka Club)

सम्राट अशोक क्लब भारत जनपद शाखा बरेली की टीम ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से उक्त ग्राम चावड़ के बुद्ध बिहार में स्थापित भगवान गौतम की बुद्ध प्रतिमा को संरक्षित व सुरक्षित रखने मांग की है|

इस अवसर पर सम्राट अशोक क्लब की टीम के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर शाक्य, मण्डल प्रभारी वीoडीo मौर्य, जिलाध्यक्ष प्रेमराज मौर्य, तहसील अध्यक्ष जगदीश मौर्य, एडवोकेट राजेश कुमार शाक्य, बालक राम बौद्ध, सर्वेश कुमार मौर्य, अमित सागर, बसंत कुमार मौर्य, लीलावती बौद्ध, कलावती आदि उपस्थित रहे | (Samrat Ashoka Club)


इसे भी पढ़ें:बामसेफ ने बदला पैंतरा, क्षत्रिय घोषित किए ‘अपने’


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)
Related Articles

Recent