Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बदायूं: सम्राट सेना ने किया खिलाडियों का सम्मान, सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य रहीं मुख्य अतिथि

बदायूँ, 26 जनवरी: ग्राम बैन, बिल्सी बदायूं में सम्राट सेना के द्वारा एथिलीट सम्मान समरोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी खेलों के राज्य स्तरीय खिलाडियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सम्राट सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शाक्य के द्वारा किया गया। सम्राट सेना के मुख्य अतिथि के रूप में बदायूँ सांसद डा. संघमित्रा मौर्य मौर्य उपस्थित रहीं। (Samrat Sena honored the Players)
कार्यक्रम में प्रिंस शाक्य, अंकुर सिंह, सचिन चौधरी, सचिन, अजय, गुलशन, फैजखान, सिंटू यादव ऐसे 50 एथलीटों को सम्मान सम्मान पत्र व मैडल देकर सम्मान किया गया। मुख्य अथिति बदायूँ सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सभी एथलीटों का उत्साहवर्धन व उनके उज्जवल भविष्य कामना की।

जिला कीड़ा अधिकारी अमित रिचरिया भी अथिति के रूप में मौजूद रहे। स्पोर्ट अध्यापक ठाकुर वरुण सिंह साथ सम्राट सेना के संस्थापक रणजीत मौर्य ‘धनंजय’, ने सभी एथलीटों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा सम्राट सेना हमेशा आपके साथ कार्य करती रहेगी। (Samrat Sena honored the Players)
प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शाक्य ने सभी खिलाड़ियों व जनसभा को संबोधित करते हुआ कहा सम्राट सेना ऐसे कार्यक्रम करना शुरू कर दिये है और आगे ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी, साथ ही उन्होंने बताया कि जो बच्चे खेल क्षेत्र की तरफ आगे बढ़ेंगे तो उनका शारीरिक विकास होगा व मानशिक विकास भी होगा और भविष्य भी उज्ज्वल होगा। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव भगवान सिंह शाक्य, सम्राट सेना के बदायूं जिला अध्यक्ष गुड्डू मौर्य, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शाक्य, जिला महासचिव रूप सिंह, जिला महामंत्री दानवीर शाक्य, मोरपाल मौर्य, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर, रामनरेश मौर्य जिला उपाध्यक्ष शाहजहांपुर, भवानी शंकर मौर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं सम्राट सेना के समस्त जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें: EVM हटाने के लिए के वकीलों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, बैलट पेपर लाने की मांग

यह भी पढ़ें: कांग्रेस आंवला लोकसभा कोर्डिनेटर ने मांगे Aonla लोकसभा प्रत्याशी हेतु मांगे आवेदन

यह भी पढ़ें: कल्चरल एसोसिएशन गणतंत्र दिवस पर ‘अखिल भारतीय महोत्सव’ का आयोजन करेगा, कार्यक्रम में एंट्री फ्री

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली ने अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर

यह भी पढ़ें: अंबेडकर केंद्र पर समन संघ की विशाल संगीति आयोजित की गई, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent