Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा “दंगा नियंत्रण स्कीम” का पूर्वाभ्यास व रिजर्व पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया

बरेली आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाइन बरेली में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाईन द्वारा किया गया। टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी। आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था एवं समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से “दंगा नियंत्रण स्कीम” का पूर्वाभ्यास किया गया।

पुलिस अधि0/कर्मचारीगण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दंगाइयों/बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया। परेड के पश्चात महोदय द्वारा क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली गयी।

तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में वार्षिक निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, गार्दरुम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, पुलिस कैन्टीन, गैस एजेन्सी, आरओ प्लांट, पुलिस कन्ट्रोल रुम, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक साथ ही निर्माणाधीन कार्यों आदि का निरीक्षण किया गया, तदोपरांत आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक का निरीक्षण कर बैरक को दुरुस्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान अकमल खान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात,  अजय कुमार क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय/लाईन,  हरमीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Recent