बरेली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा कांवड़ के संबंध में गूगल मीट के माध्यम से जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण तथा प्रभारी निरीक्षक व थाना प्रभारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना न होने पाए, इसके लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में निर्देश दिया गया कि दिनांक 23.07.2025 को सावन शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिरों पर श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ के संबंध में सभी राजपत्रित अधिकारीगण को अपने-अपने क्षेत्र के सभी मंदिरों का भ्रमण कर कड़े सुरक्षा प्रबंध करने तथा संवेदनशील स्थलों पर ड्यूटी लगाने के उपरांत ड्यूटी पर लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया !
नगर क्षेत्र के सभी थानों एवं थाना फरीदपुर व थाना सिरौली को पुलिस लाइन से महिला रिक्रूटों की 01-01 टोली का आवंटन प्रशिक्षण व ऑन-फील्ड ट्रेनिंग हेतु किया गया है।
विशेष रूप से मंदिरों के कपाट खुलने के समय श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने व भगदड़ की स्थिति से निपटने हेतु मंदिरों के फर्श व आने-जाने वाले रास्ते पर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा मंदिर की प्रबंधन समिति से वार्ता कर आवश्यक प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा गोकशों के विरुद्ध अभियान के क्रम में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के गोकशों की धरपकड़ के लिए दबिश देने हेतु निर्देशित किया गया।
ड्रोन के संबंध में उड़ने वाली अफवाहों पर नियंत्रण लगाने हेतु थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर जनता को जागरूक करने हेतु एवं 112 की टीमों को ड्रोन उड़ने की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर अफवाह का खंडन करने हेतु निर्देशिडायवर्ज किया गया!
कांवड़ जत्थों की संख्या अत्यधिक होने के कारण ट्रैफिक डायवर्जन ड्यूटियों पर लगे हुए पुलिस बल को संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से जत्थों को सकुशल उनके गंतव्य पर रवाना करने हेतु विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया। कांवड़ जत्थों में चलने वाली गाड़ियों, ट्रैक्टर-ट्रालियों व मोटरसाइकिल आदि की स्पीड को कम करने हेतु संवेदनशील प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग व ड्रम आदि रखवाए जाने हेतु समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया।


