Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ और ग्राम चौकीदारों को किया सम्मानित

बरेली: आज दिनांक 03.06.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा 73 वीं बरेली जोन बरेली अन्तर जनपदीय (महिला एवं पुरुष) हॉकी प्रतियोगिता-2025 का शुभारम्भ किया गया । इस प्रतियोगिता में जनपद बिजनौर एवं जनपद संभल के अलावा जोन की 07 टीमों ( बरेली, पीलीभीत, बदायूँ, शाहजहाँपुर, मुरादाबाद,रामपुर व अमरोहा) ने प्रतिभाग किया । समस्त टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के उपरान्त प्रतियोगिता के प्रथम मैच की शुरुआत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर व अ0पु0अ0 उत्तरी  द्वारा हॉकी खेलकर की गयी जो कि जनपद पीलीभीत व जनपद शाहजहाँपुर की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें शाहजहाँपुर की टीम विजयी रही।

इसके पश्चात  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के 88 चौकीदारों को नई साईकिल व टॉर्च देकर सम्मानित किया गया और बताया कि क्षेत्र में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु ग्राम चौकीदार की अहम भूमिका है जिसे नकारा नहीं जा सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकीदारों को पुलिस से तालमेल बैठाने तथा स्थानीय स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र में घटित-घटनाओं से सम्बन्धित महत्वूर्ण सूचनायें थाना पुलिस व उच्चाधिकारीगण को देने हेतु होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तथा उसके निराकरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके पश्चात समस्त चौकीदारों की एक साईकिल रैली निकाली गई जो कि  रिजर्व पुलिस लाइन से चौपला,पटेल चौक,चौकी चौराहा होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन आकर सम्पन्न हुई।

Related Articles

Recent