Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

‘लब पे आती है दुआ’… पर जेल भेजा शिक्षामित्र

निपुण भारत, नई शिक्षा नीति और जाने कितनी ही योजनाओं से भविष्य की पीढ़ी तैयार करने का दावा करने वाला उत्तरप्रदेश का बेसिक शिक्षा विभाग लाचार हो गया है, नई पीढ़ी में हौसला भरने वाले शिक्षकों का आत्मसम्मान मर गया है, या सरकारी किताबें हीं भरोसे लायक नहीं रह गईं। कानून व्यवस्था के रखवाले घोर अपराधों पर पर तो लगाम लगा नहीं पा रहे, लेकिन बिना जांचे परखे मुकदमा लिखकर शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर लिया। (LAB PE AATI HAI)

गिरफ्तार किया भी स्कूल परिसर से और बच्चों के सामने। बात यहीं तक नहीं ठहरी, न्यायालय ने शिक्षामित्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बात क्या थी? सिर्फ यह, कि शिक्षामित्र ने दशकों से उर्दू पाठ्यक्रम में सरकारी तौर पर शामिल प्रार्थना…लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी का पाठ करा दिया। (LAB PE AATI HAI)


इसे भी पढ़ें : ‘काफल ट्री फाउंडेशन’ और ‘द शक्ति ऑनसेम्बल’ थिएटर वर्कशॉप


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent