Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

SIO चला रहा भाईचारे की मुहिम: नदीम अहमद ख़ान

अलीगढ़ एसoआईoओo यूपी पश्चिम के प्रदेश कार्यालय शमशाद मार्केट के पास एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें संगठन के पश्चिम यूपी अध्यक्ष नदीम अहमद खान ने बताया कि एसo आईo ओo अखिल भारतीय छात्र संगठन है जिसकी स्थापना 19 अक्टूबर 1982 को हुई। इस वर्ष संगठन को 40 साल हो रहे हैं, इस संबंध में एसo आईo ओo यूपी वेस्ट 5-10-2022 से 19-10-2022 तक एक मुहिम “एकजुटता के साथ मानवता का विकास। बेहतर भविष्य के लिए एसo आईo ओo” मनाने जा रही है। (SIO Running Brotherhood Campaign)

नदीम अहमद खान ने कहा भारत विविधता प्रधान देश है जहां अनेक धर्मों एवं संस्कृतियों को मानने वाले, अनेक भाषाओं के बोलने वाले अनेक व सामाजिक पृष्ठभूमियों से आने वाले लोग रहते हैं वास्तव में यह देश एक खूबसूरत बगीचे की तरह है जहां रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। हमारी यह विडंबना भी है कि हमने देश में साम्प्रदायिक द्वेष और सामाजिक असमानता का एक पूरा सिलसिला देखा है। हम आजादी के बाद से ही समय-समय पर दंंगो, हिंसा, नरसंहार इत्यादि के गवाह बने हैं। (SIO Running Brotherhood Campaign)

राजनीति पोषित इन घटनाओं ने न सिर्फ हमारे आपसी सौहार्द को कमजोर किया है बल्कि भारत की संकल्पना को भी चोट पहुंचाई है। ऐसे में हमें भविष्य के बारे में गंभीरता के साथ चिंतन करने की आवश्यकता है। स्वयं से यह सवाल करने की जरूरत है की हिंसा, नफरत द्वेष और विध्वंस के रास्ते पर चलकर कितनी दूर जाया जा सकता है? दरअसल हमें वह रास्ता चुनना होगा जो प्रेम,भाईचारे और सौहार्द की तरफ बुलाता है।

एसoआईoओo ऑफ इंडिया छात्रों व युवाओं को ऐसे ही रास्ते की तरफ आमंत्रित करता है, इस अभियान के तहत भी हमने यह योजना बनाई है कि समाज में फैली हुई विभिन्न बुराइयों के प्रति छात्रों व नौजवानों को जागरूक किया जाए और उनको इस बात के लिए प्रेरित किया जाए कि इस अभियान में हमारे साथ भाग लेकर सामाजिक बुराइयों को दुर करने का संकल्प लें, इसी के साथ इस अभियान के तहत समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति उनको जागरूक किया जाए।

इस प्रेस वार्ता के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष यूपी पश्चिमी ब्रदर नदीम अहमद खान, प्रदेश सचिव ब्रदर युसूफ अमीन ,पीoआरo सचिव ब्रदर मोहतशिम रज़ा मौजूद रहे। (SIO Running Brotherhood Campaign)

Related Articles

Recent