Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

बरेली: मेफेयर लॉन में सामाजिक न्याय मंच ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

बरेली: मेफेयर लॉन में सामाजिक न्याय मंच ली द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संघमित्रा मौर्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, कला, संस्कृति, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित कर पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अजित सिंह, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता चंद्र प्रकाश, मनोज कुमार, और अध्यक्ष महेंद्र पटेल उपस्थित थे।

संघमित्रा मौर्य ने वृहद आयोजन के लिए सामाजिक न्याय मंच बरेली को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम में पुरस्कृत किए गए छात्रों को संबोधित करते हुए संघमित्रा मौर्य ने कहा कि उनकी उपलब्धियों पर उन्हें गर्व है और वे आगे भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करें, इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Recent