वीरेंद्र सहवाग के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें
क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो देश हो या विदेश सभी जगह पसंद किया जाता है। यहाँ तक कि स्टेडियम से लेकर गली मोहल्ले तक बड़ों से लेकर बच्चों तक लगभग सभी क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं और यहीं से ही बड़े बड़े क्रिकेटर निकलते हैं उनमें से ही एक नाम है।वीरेंद्र सहवाग का लोग उन्हें वीरू कहकर भी बुलाते हैं। इन्होंने क्रिकेट से ही अपनी पहचान बनाई। (Virender Sehwag on His Birthday)
वीरेंद्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को हरियाणा के एक संपन्न जाट परिवार में हुआ था, सहवाग के पिता किशन सहवाग बताते हैं की उन्होंने 7 साल की उम्र में सहवाग को एक खिलौने वाला बैट लाकर दिया था उसके बाद से ही उनके मन में क्रिकेट के लिए प्यार जग गया। (Virender Sehwag on His Birthday)
उन्होंने 2001 में टेस्ट क्रिकेट में ड्रीम डेब्यू किया, ब्लोमफोन्टेन में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ा छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने ना सिर्फ़ 9 चौकों के सहारे 105 रन बनाए बल्कि सचिन तेंदुलकर के साथ पांचवें विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी भी की भारत वह मैच नौ विकेट से ज़रूर हारा लेकिन क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया था। (Virender Sehwag on His Birthday)
अपने 12 साल के टेस्ट करियर के दौरान 6 दोहरे शतक जड़ने वाले सहवाग ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के बीच इंडियन ओपनर के रूप में पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी सहवाग ने 104 टेस्ट में 49.34 की औसत 8586 रन बनाए, जिनमें उनके 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल है। (Virender Sehwag on His Birthday)