Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: SP City द्वारा सेटेलाइट पर डग्गामार वाहन व अवैध पार्किंग के दौरान 29 वाहन सीज  

बरेली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन के निर्देश के क्रम में अवैध बस/ऑटो / ईको टैक्सी स्टैण्ड के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बारादरी पुलिस द्वारा मानुष पारिक पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में श्री पंकज श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के उपस्थिति में आज दिनांक 20.05.2025 को सैटेलाइट बस अड्‌डे के पास सघन चैकिंग अभियान चलाया गया अभियान के दौरान कुल 26 ईको वाहन जो अवैध टैक्सी स्टैण्ड से संचालित थे, को कब्जा पुलिस में लेकर विभिन अनियमितताओं में एवं 02 बस जो अवैध बस स्टैण्ड से संचालित थे तथा 01 लक्जरी हुण्डई बर्ना कार जिस पर विधिविरूद्ध तरीके से सचिवालय के पास लगा हुआ था,  मोटर वाहन अधिनियम के प्राविधानो के तहत सीज किया गया है।

चैकिंग के दौरान ही ऐसे वाहन जो रोड के किनारे बिना पार्किंग के खतरनाक तरीके से पार्क किये गये थे तथा जिनसे दुर्घटना होने की प्रवल सम्भावना थी ऐसे 30 वाहनो का मौके पर ही चालान किया गया। चेकिंग के दौरान पाये गये हुण्डई बर्ना कार के शीशे पर सचिवालय का विधायक का पास जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी, लगाया गया था। चालक को तलाश किया गया, चालक आया और बता रहा है कि यह गाडी सुल्तान बेग विधायक की है इसके बाद चालक से आवश्यक कागजात आदि तलब किये गये जो दिखा नही पाया। मौके पर ही अवैध रूप से सचिवालय एवं विधायक लिखकर अवैध रूप से पाये जाने पर मो० वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर भारी जुर्माना 20000 रूपये का लगाया गया।

Related Articles

Recent