बरेली: सपा नेता डॉ. अनीस वेग ने 125 कैंट विधानसभा में अपने साथियों के साथ किया जनसंपर्क
बरेली: समाजवादी पार्टी के नेता अनीस वेग ने 125 कैंट विधानसभा से प्रबल उम्मीदवारी के लिए अपने साथियों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य, शिक्षा, और रोजगार पर चर्चा करना था। अनीस वेग ने लोगों को बताया कि जितनी भी योजनाएं आज हैं, वह सब समाजवादी पार्टी की देन है।
अनीस वेग ने पंचशील नगर में जनसंपर्क किया और डॉ. जितेंद्र मौर्य के आवास पर लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ लाने की रणनीति बनाई गई। इस कार्यक्रम में अनीस वेग के साथ ख़ुसरो मिर्ज़ा, नादिर भाई, अफ़ग़ान ख़ान, अंकुर गुप्ता, आशीष जी, जमुना प्रसाद मौर्य , रिशि यादव दिलीप वाल्मीकि आदि लोग मौजूद थे।

अनीस वेग ने लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें पार्टी के लिए समर्थन देने की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान से अनीस वेग को लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और अपने समर्थन में माहौल बनाने में मदद मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में अनीस वेग की दावेदारी मजबूत होने की संभावना है।