बरेली: आज सतीपुर में डॉ. अनीस वेग द्वारा(PDA) की एक प्रभावशाली पंचायत संपन्न हुई। इस बैठक का आयोजन स्थानीय सपा नेता जमुना प्रसाद मौर्य, और ओम प्रकाश मौर्य के कराया, जिसमें कार्यकर्ताओं, नेताओं और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करना था। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, वेरोजगारी, महगाई, विकास जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया और इन मुद्दों पर PDA की भूमिका पर चर्चा की गई।
डॉ. अनीस वेग ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा लक्ष्य हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है और युवाओं को भी इस आंदोलन से जोड़ना है। हमें अपने संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने की आवश्यकता है, समाजवादी पार्टी किसी के साथ कोई वेदभाव नहीं करतीं हैं! सभी धर्मों को मानना और उनकी इज्जत करना पार्टी का उद्देश्य है, PDA पंचायत का मुख्य उद्देश्य हर उस व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास जानकारी देना है,और आने वाले 2027 को पूर्ण बहुमत के साथ हम सभी PDA ने सरकार बनाने का निश्चय किया है!
PDA पंचायत के अंत में एकजुटता, संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया। संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने का संकल्प लिया।
PDA की पंचायत में जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुलतानी, PDA पंचायत के आयोजक जमुना प्रसाद मौर्य, महिला सभा के अध्यक्ष स्मिता यादव, रोहित राजपूत, राजेश मौर्य, डॉ. जितेंद्र मौर्य, अशोक यादव, बृजेश श्रीवास्तव सविता, रवींद्र यादव, ओम प्रकाश मौर्य, विष्णु मौर्य, ग़ज़ल अंसारी, सीवा नाथ, प्रीति मौर्य, गंगा देवी सागर, श्याम कुमारी मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।
PDA की पंचायत ने संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। बैठक में लिए गए निर्णय संगठन के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होंगे और समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित होंगे।


