Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: सपा नेता डॉ. अनीस वेग ने बिलाल खान के सरदारी सॉन्ग का प्रोमो किया लॉन्च

बरेली:सिंगर बिलाल खान के नए सॉन्ग “सरदारी” का प्रोमो आज डॉ अनिस बेग द्वारा रिलीज किया गया। इस सॉन्ग में बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि अन्य कलाकारों में भूमिका अवस्थी, एलिजा अंसारी, शोएब सिद्दीकी, मोहम्मद नदीम, निखिल देव, समर अली और अन्य शामिल हैं।

 

प्रोमो में दिखाया गया है कि सॉन्ग के बोल “मुझे करनी है सरदारी तेरे इश्क की…” से शुरू होते हैं, जो दर्शकों को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त हैं। बिलाल खान की आवाज में एक अलग ही जादू है, जो दिल को छू जाने वाली है।

डॉ अनिस बेग ने प्रोमो रिलीज करते हुए कहा कि यह सॉन्ग दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। उन्होंने बिलाल खान और पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस सॉन्ग के लिए बहुत मेहनत की गई है, जो दर्शकों को जरूर दिखाई देगी।

सॉन्ग का पूरा वीडियो 30 जुलाई को रिलीज होगा। दर्शकों में इस सॉन्ग को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी को उम्मीद है कि यह सॉन्ग इस साल के सबसे बड़े हिट्स में से एक होगा।

बिलाल खान ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ मिलकर इस सॉन्ग को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वे इस सॉन्ग को जरूर सुनें और अपना प्यार दें।

Related Articles

Recent