बरेली: सपा नेता नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया
बरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद श्री नरेश उत्तम पटेल का जनपद आगमन शुक्रवार को हुआ। उनके आगमन पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ उन्हें पार्टी की ताक़त और जनता के विश्वास का संदेश दिया।
रिपोर्ट : राजीव कुमार यादव

स्वागत समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी और पूर्व विधायक सुल्तान बेग सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नरेश उत्तम पटेल का अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, शुभलेश यादव, अगम मौर्य, कदीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, शिव प्रताप यादव, हाजी गुड्डू और अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर भी मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, डॉ. अनीस वेग, द्रोण कश्यप, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, नमन मिश्रा, अविनाश मिश्रा, संजीव कश्यप, असलम खान, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, रामनाथ पटेल प्रधान, डब्बू प्रधान, भारती चौहान, सरताज ग़ज़ल अंसारी और गंगा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया। उनका कहना था कि नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में संगठन मज़बूती की ओर अग्रसर है और 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी मजबूती से मैदान में उतरेगी।

पूरे स्वागत कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह पटेल को माला पहनाकर और पार्टी के झंडों के साथ उनका काफ़िला स्वागत रथ की तरह नज़र आ रहा था। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में शामिल होकर यह साबित कर दिया कि बरेली समाजवादियों का गढ़ है और पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा अटूट है।