Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Lucknow: सपा नेत्री समयून खान ने विधानसभा के आगे किया प्रदर्शन, पुलिस ने घसीटा, राजू दास की गिरफ्तारी की मांग

लखनऊ, 23 जनवरी 2025: समाजवादी पार्टी बरेली की महानगर उपाध्यक्षा और सामाजिक कार्यकर्ता समयून खान ने लखनऊ विधानसभा के मुख्य द्वार के आगे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले महंत राजू दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके साथ सपा की कई अन्य महिला नेता भी मौजूद थीं। (SP leader Samayun Khan demonstrated)

विरोध प्रदर्शन के दौरान लखनऊ पुलिस के द्वारा समयून खान और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया और घसीटकर गाड़ी में बिठाकर थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ कर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ के समय समयून खान सड़क पर भी गिर गईं और पुलिस उनको घसीटती नजर आई।

समाजवादी पार्टी की नेत्रियों ने विधानसभा के मुख्य द्वार के आगे राजू दास के खिलाफ नारे भी लगाए और उसे गुंडा कहकर संबोधित किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान समयून खान और उनके सहयोगी राजू दास को “संत नहीं यह गुंडा है” कहकर संबोधित कर रहे थे।
पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी पर टिप्पणी करने के चलते हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का जबरदस्त विरोध हो रहा है। राजू दास ने एक्स पर जो कि पहले ट्विटर था यह टिप्पणी की थी यदि आप कुंभ में जाएं तो मुलायम सिंह की मूर्ति पर पेशाब करके आएं। जिसका अखिलेश यादव के द्वारा भी ट्विटर पर ट्वीट कर विरोध किया गया था और इसी के चलते पूरे प्रदेश में पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों के द्वारा राजू दास का विरोध किया जा रहा है।

इंडस न्यूज़ टीवी से बात करते हुए समयून खान ने कहा कि यदि राजू दास की गिरफ्तारी नहीं होती है तो राजू दास का विरोध इसी तरह से जारी रहेगा और वे लोग आगे भी इस तरह के प्रदर्शन कर सकते हैं। (SP leader Samayun Khan demonstrated)
कुंभ में मुलायम सिंह यादव की पद्म आसन में बैठी एक भव्य प्रतिमा लगाई गई है जिस पर बड़ी संख्या में देश के लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनको नमन वंदन कर रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी संगठन कुंभ में मुलायम सिंह जी की प्रतिमा लगाए जाने का कड़ा प्रतिरोध कर रहे हैं। अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भी अक्सर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में नजर आते हैं और भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को और पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाते नजर आते हैं।
एक्स पर टिप्पणी में राजू दास ने मुलायम सिंह को कठ मुल्ला कहकर संबोधित किया है इसको लेकर भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

यह भी पढ़ें: बौद्ध भिक्षु अनागारिक धम्मपाल के कारण विश्व धर्म संसद में बोल पाए विवेकानंद

यह भी पढ़ें: अहिच्छत्र बौद्ध स्तूप को भू-अभिलेखों में दर्ज़ करने की उठी मांग, तहसील प्रशासन की बड़ी लापरवाही आयी सामने

यह भी पढ़ें: ईरान में मरियम एवं मार्जिया को मुसलमान से ईसाई बनने पर जेल क्यों भेज दिया गया?


 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent