लखनऊ/बरेली। बहुजन मुक्ति पार्टी छोड़कर आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हुए तेजतर्रार नेता सुशील गौतम को आज़ाद पार्टी की उत्तर प्रदेश कमेटी में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य बनाया गया है। आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के द्वारा सुशिल गौतम को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश कोर कमेटी सदस्य बनने के बाद पहली बार बरेली आगमन पर उपजा प्रेस क्लब में सम्मान समारोह आयोजित कर सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। (Sushil Gautam Azad Samaj Party)

आज़ाद समाज पार्टी का उत्तर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य बनने पर सुशील गौतम ने बताया की वे चंद्रशेखर आज़ाद की साफ़ छवि, एवं लोगों के लिए लड़ने की बात से प्रभावित होकर आज़ाद समाज पार्टी में आये हैं। उन्होंने कहा की उनका मकसद कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ना एवं उनको न्याय दिलाना है। आगे उन्होंने कहा की वे आज़ाद समाज पार्टी का बरेली के आसपास के क्षेत्र में विस्तार करेंगे। इंडस न्यूज़ से बात करते हुए सुशील गौतम ने आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का भी धन्यवाद दिया।
बरेली में होगा पार्टी को फायदा
भीम आर्मी संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद जब से नगीना से सांसद बने हैं तब से उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी का कारवां हर रोज बढ़ता जा रहा है। बरेली में OBC, SC, ST राजनीति के प्रमुख चेहरे सुशील गौतम के आज़ाद समाज पार्टी में शामिल होने से पार्टी को बेहद फायदा होगा।
फरीदपुर विधानसभा से लड़ चुके हैं चुनाव
सुशील गौतम लम्बे समय से बहुजन मुद्दों की राजनीति कर रहे हैं, हर राजनैतिक मुद्दे पर मुखरता से अपनी बात रखते हैं। अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और कमजोर वर्गों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ लम्बे समय से लड़ रहे हैं। वे फरीदपुर से चुनाव भी लड़ चुके हैं। (Sushil Gautam Azad Samaj Party)
यह भी पढ़ें: सपा मीटिंग में दलित समाज के पूर्व विधायक का अपमान, बैठने को मिली प्लास्टिक की कुर्सी
यह भी पढ़ें: बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा माता रमाबाई व संत गाडगे महाराज की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई
यह भी पढ़ें: वामन मेश्राम ने राम जन्मभूमि अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा दावा


