शाहजहांपुर, 14 फरवरी 24: डॉ अंबेडकर पार्क मारेना में दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा तहसील तिलहर के द्वारा पूज्य माता रमाबाई व संत गाडगे महाराज की संयुक्त क्रम से जयंती श्रदेय विजय कुमार की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि श्रद्धेय इंजीनियर एस डी भास्कर द्वारा माता रमाबाई के जीवन साहस त्याग बलिदान एवं जीवन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई एवं संत गाडगे महाराज के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम में दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के तहसील अध्यक्ष डॉक्टर एस आर बौद्ध द्वारा बुद्ध वंदना कराई गई एवं हिंदी में विस्तृत रूप से समझाया गया।
सभा का संचालन भूपेंद्र सागर द्वारा किया गया और डॉक्टर मुकेश गौतम, महेश, अमर पाल आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए एवं गांव के जितिन वर्मा, अजय वर्मा, अंकित, महिपाल, राजपाल एवं अन्य पुरुषों ने बड़ी धूमधाम से जयंती मनाई और एक दूसरे गले मिले तथा मिष्ठान वितरित किया।