Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती बरेली जनपद की फरीदपुर तहसील के चिठिया गोसाईं गांव में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

देशभर में 1 सितंबर को पेरियार ललई सिंह यादव बौद्ध जी की जयंती मनाई जाती है इसी उपलक्ष्य में बामसेफ यूनिटी ऑफ मूलनिवासी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ललई सिंह यादव की जयंती ग्राम चिठिया गोसाई विधानसभा फरीदपुर जिला बरेली में मनाई गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता राकेश प्रजापति ने की एवं कार्यक्रम का आयोजन बहुजन मुक्ति पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुशील गौतम एवं पहलवान सिंह यादव एवं यूनिटी ऑफ मूल निवासी के अंतर्गत किया गया। (Anniversary of Periyar Lalai Singh Yadav)

कार्यक्रम में बोलते हुए बृजेश पाल ने पेरियार ललई सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से सुशील गौतम ने पेरियार ललई सिंह की पुस्तक सच्ची रामायण का उल्लेख करते हुए लोगों से अंधविश्वास और पाखंड से दूर रहने की बात कही, आगे सुशील गौतम ने बताया कि किस प्रकार मनुवाद वैदिक धर्म पिछड़े दलित आदिवासियों का शोषण करता है और इसी बात को लेकर पेरियार ललई सिंह ने सामाजिक लड़ाई छेड़ी थी उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस सामाजिक लड़ाई में पेरियार ललई सिंह यादव ने ब्राह्मण वैदिक धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाया और भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलने को लोगों को प्रेरित किया। (Anniversary of Periyar Lalai Singh Yadav)
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पहलवान सिंह यादव बौद्ध ने यादव समाज के लोगों से ललई सिंह यादव की तस्वीर हर घर में लगाने पर जोर दिया, कार्यक्रम में सुशीला बौद्ध ने पाखंड आडंबर पर एक गीत गाकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राकेश प्रजापति ने लोगों से पेरियार ललई सिंह यादव के बलिदान को याद करने की अपील की। कार्यक्रम में शिवराज सिंह यादव बौद्ध, नेत्रपाल सिंह बौद्ध, मदनलाल बौद्ध, गंधर्व सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें:भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली ने अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर

यह भी पढ़ें: OBC आंदोलन के नायक, BSP नेता, पूर्व मंत्री पारस नाथ मौर्य का निधन, लखनऊ में ली अंतिम साँस

यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे रेलवे कर्मचारी

यह भी पढ़ें: मौर्य विकास संस्था बरेली ने मनाई राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती, 20 महिलाओं को मिला विशेष सम्मान


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent