Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: बरेली की तहसील मीरगंज में  होने वाली भीम आर्मी की जनसभा की तैयारियों को लेकर प्रदेश महासचिव ने ली समीक्षा बैठक  

बरेली: मीरगंज तहसील में आगामी 25 मई 2025 को होने वाली भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव की जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से आज प्रदेश महासचिव एडवोकेट विकास बाबू ने तहसील मीरगंज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जनसभा की सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई और कार्यक्रम को भव्य व अनुशासित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मंच, व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, प्रचार-प्रसार, स्वागत आदि की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों के बीच वितरित की गईं। विकास बाबू ने कहा कि यह जनसभा बहुजन समाज के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई को मजबूत करने का एक बड़ा अवसर है, इसलिए सभी साथी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को निभाएं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, दुर्वेश अली अंसारी, तहसील अध्यक्ष अंकित सागर, विधानसभा अध्यक्ष रवि चौधरी, जिला महासचिव एडवोकेट सिद्धांत गौतम, पवन कुर्मी, राहुल गंगवार, विपिन कुर्मी, जफर खान, मंजू देवी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भीम आर्मी द्वारा आयोजित यह जनसभा सामाजिक न्याय और संविधानिक अधिकारों की दिशा में एक और मजबूत कदम मानी जा रही है।


यह भी पढ़ें:इस्लाम का जन्म और विकास : पुस्तक समीक्षा

यह भी पढ़ें:सामाजिक अस्पृश्यता और बहिष्करण से लड़ती मुस्लिम हलालखोर जाति


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।)

Related Articles

Recent