Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

स्कूलों के बिजली के घरेलु कनेक्शनों को कमर्सिअल किये जाने का हुआ विरोध

बरेली। महानगर के स्कूलों के बिजली के घरेलू कनेक्शनों को कमर्शियल में किये जाने के विरोध मे 29 नवंबर को बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के शिष्टमंडल ने चीफ इंजीनियर से मुलाकात की।उन्होंने विभागीय आदेशों का जिक्र करते हुए तत्काल महानगर के विद्युत कनेक्शनों को पुनः घरेलू किये जाने की पुरजोर मांग की।

ज्ञातव्य हो कि बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा अक्टूबर माह में महानगर के निजी मान्यता प्राप्त प्राइमरी तथा जूनियर स्तर के स्कूलों के घरेलू बिजली कनेक्शनों को कमर्शियल श्रेणी में परिवर्तित कर दिया था अर्थात स्कूलों के एल एम बी 1 कनेक्शनों को एल एमवी 4 में कर दिया गया। इसकी कोई सूचना तथा जानकारी स्कूल संचालकों को भी नही दी गयी ।विभागीय अधिकारियों द्वारा ऑफिस मे बैठ कर ही सिस्टम मे छेड़छाड़ कर घरेलू कनेक्शनों को कमर्शियल कर दिया गया।

स्कूल संचालकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कृष्ण शुक्ला के नेतृत्व मे पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर से भेंटवार्ता की ।जहां समिति के प्रदेश संयुक्त सचिव अवनीन्द्र स्नातक ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 तक पंजीकृत सोसाइटीज द्वारा संचालित एवं निजी व्यवस्था वाले स्कूल बिजली विभाग मे एल एम वी 1 श्रेणी मे आते हैं ।ऐसा विभाग द्वारा भी लिखित आदेश जारी किया गया है। लेकिन स्थानीय विभागीय अधिकारियों ने सभी आदेश व निर्देशों को दरकिनार कर अपनी दबंगई दिखाते हुए स्कूलों के कनेक्शनों को एल एम वी 4 मे परिवर्तित कर दिया है। (opposition to the commercialization of domestic electricity)
श्री स्नातक ने कहा कि जो स्कूल/कालेज ट्रस्ट द्वारा अथवा कम्पनी द्वारा संचालित किये जाते है वो एल एम वी 4 की श्रेणी मे आते हैं।उन्होंने एल एम वी 4 मे परिवर्तित किया गये सभी स्कूलों के कनेक्शनों को पुनः एल एम वी 1 मे किये जाने की मांग की। उन्होंने मांग न माने जाने पर न्यायालय की शरण लिये जाने की भी बात कही ।
समिति के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सक्सेना ने कहा कि जानकारी के अभाव मे तथा विभागीय अधिकारियों के दबाव मे जिन स्कूलों मे एल एम वी 2 अथवा एल एम वी 4 मे कनेक्शन चल रहे हैं उनके कनेक्शन भी एल एम वी 1 मे परिवर्तित किये जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि विभाग कमर्शियल कनेक्शन काटने मे आनाकानी करते है।उन्होंने निचले स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये जाने की बात कही।

कृष्ण शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षा कल्याण समिति स्कूल संचालकों के हितार्थ पूरे प्रदेश मे संघर्ष कर रही है ।समिति किसी भी स्तर पर स्कूल संचालकों का उत्पीड़न रोकने के लिए वचनबद्ध है।उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा कल्याण समिति जमीनी स्तर पर कार्य करती है तथा अपने स्कूल संचालक साथी का तन मन धन से सहयोग करती है । श्री शुक्ला ने बताया कि शीघ्र ही स्कूल संचालकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी तथा शिक्षा अधिकारियों से समिति का शिष्टमंडल मुलाकात करेगा।

शिष्टमंडल मे समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद फ़राज़, प्रदेश सचिव मनोज कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सक्सेना, जिला महासचिव संतोष यादव एड, जिला प्रवक्ता विक्की शाक्य, महानगर अध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, महानगर उपाध्यक्ष डा, यू के दीक्षित आदि मौजूद रहे। (opposition to the commercialization of domestic electricity)

यह भी पढ़ें: कोली/कोरी समाज बरेली के द्वारा वीरांगना झलकारी बाई कोरी जयंती एवं संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Related Articles

Recent