Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले संदेश कनौजिया काे इन हालातों ने बना दिया नेता

उत्तरप्रदेश में बरेली जिले का चर्चित नाम संदेश कनौजिया ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ ही अखिलेश यादव के कुनबे को अलविदा कह दिया। हालांकि, उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं की पार्टी से अब वह भाजपा के साथ जाने का मन बना चुके हैं, लेकिन भाजपा से औपचारिक रिश्ता जुड़ने की प्रक्रिया बाकी है(Sandesh Kanojia left Samajwadi Party)

संदेश कनौजिया बरेली की बिथरी विधानसभा में सियासत के लिहाज से अहम चेहरा हैं, जहां भाजपा कदम ठीक से नहीं जमा सकी तो उसे आंवला लोकसभा से हाथ धोना पड़ सकता है। संदेश कनौजिया इसीलिए भाजपा के लिए अहम भी हैं। वहीं, संदेश कनौजिया उस दौर में भाजपा के साथ खड़े हो गए थे, जब भाजपा को इस विधानसभा से नाममात्र को वोट हासिल हुए।

ग्राम प्रधानी से लेकर लोकसभा चुनाव में संदेश कनौजिया की भूमिका और सियासी दुश्मनी काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। गुजर बसर के लिए दूध बेचने, ट्यूशन पढ़ाने वाले संदेश कनौजिया कैसे एक नेता बने, यह सफरनामा दिलचस्प है। इंडस न्यूज टीवी के साथ बातचीत उनका पहला साक्षात्कार है, जिसमें वह खुलकर अपने बारे में भी बताते हैं और राजनीति के बारे में भी(Sandesh Kanojia left Samajwadi Party)

(Read Description In English)

Sandesh Kanojia, the famous name of Bareilly district in Uttar Pradesh, said goodbye to Akhilesh Yadav’s family with his resignation from the post of District Vice President of Samajwadi Party. However, he did not lodge any complaint against the party, now he has made up his mind to join the BJP, but the process of establishing formal relations with the BJP is still pending.

Sandesh Kanojia is an important face in politics in Bithri assembly of Bareilly, where if BJP cannot establish its foothold properly then it may have to lose Amla Lok Sabha seat. That is why Sandesh Kanojia is also important for BJP. At the same time, Sandesh Kanojia had stood with BJP at a time when BJP got nominal votes from this assembly.

From village head to Lok Sabha elections, Sandesh Kanojia’s role and political enmity has made a lot of headlines. The journey of how Sandesh Kanojia, who used to sell milk and teach tuition to earn a living, became a leader is interesting. The conversation with Indus News TV is his first interview, in which he openly tells about himself and also about politics.


यह भी पढ़ें: ईवीएम के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा करने को संगठित की जा रही पांतें

यह भी पढ़ें: जिला कृषि अधिकारी ने फ़र्ज़ी किसान बनाकर सब्सिडी निकाल ली, किसान यूनियन ने लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन शुरू

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन

यह भी पढ़ें: अंबेडकर लिखा बोर्ड उखाड़ने पहुंचा बुलडोजर, दलितों पर झोंके फायर, छात्र की मौत से उबाल


Related Articles

Recent