बरेली, १६ फरवरी: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने 16 फरवरी को देशव्यापी आन्दोलन की घोषण के अनुरूप बैंक बीमा रेल बिजली, पीडब्ल्यूडी विभागों सहित तमाम स्वतंत्र फेडरेशन और इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतीकारी लोक अधिकार संगठन, आटो टेंपो चालक यूनियन, बरेली कालेज कल्याण समिति, शिक्षतेतर कर्मचारी संघ अन्य जन संघों ने लामबंद होकर यूनियन बैंक पटेल चौक पर शाम 5 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया. बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता मुकेश सक्सेना ने की. (Trade union demonstration Bareilly)
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर सरकार की हाय-हाय की. ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने संबोधित करते हुआ कहा कि सरकार की किसान विरोधी और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हम देशव्यापी आंदोलन के तहत आज यह विरोध प्रदर्शन को मजबूर हैं. उप महामंत्री गीता शांत ने कहा सरकार तमाम सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर उनको पूंजपतियो के हाथो कोडियो के दामों में बेचना चाहती है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.

यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री पी के माहेश्वरी ने कहा सरकार 2 करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष देने के वायदे से सत्ता में आई थी लेकिन तमाम विभागों में लाखो पद रिक्त हैं परंतु सरकार कर्मचारी विहिनीकरण और यूनियन विहिनिकरण चाह रही है इसीलिए इन रिक्तियों को भरना नही चाहती. क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के फैजल ने 4 लेबर सहिताओं को तुरंत वापस लेने की मांग की उन्होंने साथी रोजगार देने और न्यूनतम वेतन 26000 देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई. (Trade union demonstration Bareilly)
अटेवा यूनियन के डॉ मुनीश गंगवार ने पुरानी पेंशन बहाली करने की मांग केंद्र सरकार से की उन्होंने कहा सरकार की चुप्पी बता रही है की सरकार लाखों कर्मचारियों के हितों को नजरंदाज कर रही है जो अन्याय पूर्ण है और कर्मचारी और शिक्षक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.
किसान यूनियंन के हिमांशु ने किसानों पर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हुए फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने और स्वामीनाथन समिति को तत्काल लागू करने की मांग की. प्रदर्शन सभा को अवतार सिंह ,जितेंद्र मिश्र, राजेंद्र सिंह, अनुराग, रमीज अली ,अमीर खा,सलीम अहमद, जगदीश गंगवार, पवन कुमार, हरिशंकर, आशीष शुक्ला, चरण सिंह, राजेश तिवारी, मोहित कैलाश आदि ने संबोधित किया.


