Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

घर से बाजार गई दो नाबालिग बहनें लापता

उत्तराखण्ड में लड़कियों के गायब हो जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला कालाढूंगी से सामने आया है. जहां से कल दोपहर घर से बाजार के लिए निकली दो बहनें रात को घर नहीं लौटीं. दोनों चचेरी बहनों के देर रात तक घर नहीं लौटे पर आधी रात को उनके परिजन कालाढूंगी थाने पहुंचे और बेटियों की गुमशुदगी की रपट लिखवाई. (Minor Sisters Missing Kaladhungi)

लापता किशोरियों में एक 14 तो दूसरी 16 वर्ष की है. रपट लिखाने से पहले परिजनों ने रिश्तेदारों, मित्रों आदि सभी संभावित जगहों में पूछताछ की. जब किशोरियों के बारे में कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो देर रात लापता किशोरियों के परिजनों ने थाणे में किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने रपट लिखकर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : हल्द्वानी से छात्रा का अपहरण कर दिल्ली में बंधक बनाया

(ऐसी ही खबरों और रिपोर्ट के लिए आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent