Indus News TV Live

Wednesday, April 30, 2025
spot_img

झारखंड में फिर उलगुलान जिंदाबाद, कंपनी ने टेके घुटने

सोमनाथ आर्य, संवाददाता, झारखंड, Indus News TV


04 अक्टूबर 2024 : झारखंड में फिर उलगुलान जिंदाबाद हो गया, हेसल टोल प्लाजा से अब 20 किमी दूरी तक के चार पहिया वाहनों का टोल टैक्स नहीं लगेगा। इस परिधि के लोग आज से निःशुल्क आना-जाना करेंगे। गेट नंबर एक व बारह को ऐसे स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया गया। आधार कार्ड दिखाकर 20 किमी परिधि के लोग निःशुल्क आना जाना कर सकते हैं। यह निर्णय ग्रामीण व टोल टैक्स वसूली कंपनी के प्रबंधन के बीच हुए एक समझौता के आधार पर लिया गया। साथ ही निर्णय हुआ कि नियोजन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी (Ulgulan Zindabad in Jharkhand)

पिछले तीन दिनों से टोल टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे थे। आज उसका पटाक्षेप हो गया। सम्झौता में टोल वसूली कंपनी इगल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी आशुतोष पारीख ने यह आश्वासन दिया है। इधर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने बताया कि अब चुटू‌पालू टोल प्लाजा से भी 20 किमी रेडियस के लोगों का टोल निःशुल्क करने के लिए आंदोलन किया जाएगा। जल्द ही इस मामले में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। कहा ही चुटुपालू टोल प्लाजा में 20 किमी के लोगों को टोल टैक्स लग रहा है। इसका विरोध किया जाएगा।


राजेंद्र मुंडा ने बताया कि अनगड़ा हेसल टोल प्लाजा से अब 20 किमी दूरी तक के चारपहिया वाहन का टोल टैक्स नहीं लगेगा। इस परिधि के लोग आज से निश्शुल्क आना-जाना करेंगे। गेट नंबर एक व बारह को ऐसे स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया गया। आधार कार्ड दिखाकर 20 किमी परिधि के लोग फ्री आना-जाना कर सकते हैं।


उक्त निर्णय गुरुवार को ग्रामीणों व टोल टैक्स वसूली कंपनी के प्रबंधन के बीच हुए समझौता के आधार पर लिया गया। साथ ही निर्णय हुआ कि नियोजन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले तीन दिनों से टोल टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे थे। आज उसका पटाक्षेप हो गया। इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, हेसल मुखिया कविता देवी, पंसस मदरा मुंडा, सत्यदेव मुंडा, जलनाथ चौधरी, सूरज नारायण महतो व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

खिजरी विस के भाजपा नेता राजेंद्र मुंडा ने कहा कि टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों की दी गई यह छूट स्थानीय ग्रामीणों के आंदोलन की जीत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए वह और भाजपा नेता हमेशा तत्पर रहेंगे। खिजरी विस के लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।(Ulgulan Zindabad in Jharkhand)


यह भी पढ़ें: अमेरिका में हेलेन चक्रवात ने मचाई तबाही

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश, जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक हुआ तो सीधे भेज देंगें जेल

यह भी पढ़ें: संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के राज्यपाल को बर्खास्त किया जाए- शाहनवाज़ आलम


Related Articles

Recent