Indus News TV Live

Wednesday, April 30, 2025
spot_img

धम्म यात्रा के नागपुर आगमन पर अविस्मरणीय कार्यक्रम – भिक्खुनी साक्य धम्मदिन्ना

भिक्षु संघ के नागपुर पहुँचने पर भिक्खुनी साक्य धम्मदिन्ना का लेख…

LBDFI एवं ITCC द्वारा आयोजित धम्म यात्रा के नागपुर आगमन कुछ केंद्र बिंदु इस प्रकार रहे…
1. क्रांतिभूमि, ऊर्जाभूमि, परिवर्तन भूमि : दीक्षाभूमि में हुआ देश विदेश के 200 से अधिक भिक्षु भिक्षुणी संघ का आगमन और उनके कर्णप्रिय वाणी से हुआ भगवान बुद्ध के उपदेशों का संगायन!

2. थाईलैंड के निवासी परंतु पिछले 40 वर्षों से वैशाली, भारत में धम्म से सम्पूर्ण वैशाली को तरंगित करने वाले एवं ITCC (अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक संगायन काउंसिल) के अध्यक्ष पूज्य भदंत महाछेलोंग (चंदसिरी) जी का इस विशेष कार्यक्रम हेतु नागपुर में प्रथम आगमन!

3. नागपुर एवं आस पास के क्षेत्रों से लगभग 5000 से अधिक उपासक उपासिकाओं द्वारा संघ का पुष्पों से स्वागत एवं आयोजक समितियों द्वारा भोजन की उत्तम व्यवस्था जिसे देखकर स्वयं सिस्टर वांग्मो जी भी आश्चर्यचकित थीं!

4. अमेरिका से सम्पूर्ण भिक्खुनी संघ के लिए प्रेरणा स्त्रोत वंदनीय भिक्खुनी तथालोका महाथेरी जी के प्रयासों से एवं भारत में भिक्खुनी वंदना, भिक्खुनी साक्य धम्मदिन्ना (बोधिपक्खिय धम्म फाउंडेशन) के सहयोग से भिक्षु और भिक्षुणी पातिमोक्ख की पालि–मराठी अनुवादित पुस्तकों (स्मृतिशेष प्रोफेसर डॉ विमलकीर्ति द्वारा लिखित) का अंतरराष्ट्रीय संघ के द्वारा विमोचन एवं अनुमोदन एवं वितरण!

5. सिस्टर वांग्मो डिक्सी जी के द्वारा 19 वर्षों बाद अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक संगायन का मुख्य आयोजक देश: भारत के होने की जानकारी देते हुए हर्ष प्रकट करना और सभी को उसमें प्रतिभाग होने का आव्हान करना!

6. सामाजिक न्याय व विशेष सहायता विभाग के प्रधान सचिव डॉ. हर्षदीप कांबले जी का इस कार्यक्रम में सम्मिलित होना और ITCC का 2 वर्षों तक मुख्य आयोजक देश भारत होने पर सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करना!

दीक्षाभूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष पूज्य भदंत नागार्जुन सुरई ससाई जी के द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम हेतु आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ!
आयोजक : डॉक्टर आंबेडकर स्मारक समिति, दीक्षाभूमि, नागपुर;  आलोका ट्रस्ट,  बोधिपक्खिय धम्म फाउंडेशन, आवाज इंडिया टीवी, संजीवनी सखी संघ, VIPJP एवं समस्त उपासक उपासिकाएं!
बोधिपक्खिय : बोधि के पंख…….

यह भी पढ़ें: बौद्ध भिक्षु अनागारिक धम्मपाल के कारण विश्व धर्म संसद में बोल पाए विवेकानंद

यह भी पढ़ें: अहिच्छत्र बौद्ध स्तूप को भू-अभिलेखों में दर्ज़ करने की उठी मांग, तहसील प्रशासन की बड़ी लापरवाही आयी सामने

यह भी पढ़ें: ईरान में मरियम एवं मार्जिया को मुसलमान से ईसाई बनने पर जेल क्यों भेज दिया गया?

यह भी पढ़ें: कुम्भ बौद्धों का मेला है, ब्राह्मणों का नहीं, महान बौद्ध सम्राट हर्षवर्धन ने की थी कुम्भ मेले की स्थापना

यह भी पढ़ें: महाविद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी और भेदभाव एक गंभीर समस्या


Related Articles

Recent