बामसेफ, बहुजन मुक्ति मोर्चा और उनके सहयोगी संगठनों ने इन दिनों ईवीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘ईवीएम भंडाफोड़ परिवर्तन यात्रा पार्ट टू’ में वामन मेश्राम एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी समुदायों की लामबंदी को बड़ा अभियान छेड़े हुए हैं। मुसलिम समुदाय को साथ लेने को उन्होंने इस्लामी मकसद समझाकर साथ आने की अपील की। (Vaman Meshram explained Islamic)
मेश्राम ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि वो एक बार फिर देश विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। सांप्रदायिक राजनीति ने भारत के विशाल भूखंड के कई टुकड़े करा दिए। इस ब्राह्मणवादी सांप्रदायिक राजनीति के चलते ही इस देश के हिस्सों से तीन देश और बने हुए हैं। उन्होंने कहा, मुसलमानों को अपनी राष्ट्रभक्ति साबित करने की कोई जरूरत नहीं है। (Vaman Meshram explained Islamic)
मुसलमान मूलनिवासियों के कन्वर्टेड लोग हैं, जिन्होंने ब्राह्मणवाद से तंग आकर धर्म बदला। इस्लाम ने उनको वंचितों के साथ खड़े होने का पाठ पढ़ाया है, ऐसे में उनका फर्ज हैं कि देश की सामाजिक रूप से वंचित मूलनिवासी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ब्राह्मणवादी सांप्रदायिक राजनीति का जवाब दें। (Vaman Meshram explained Islamic)


