बामसेफ का 39वां अधिवेशन देश में पांच जगह लगभग एक ही समय पर हो चुके हैं। दो प्रमुख गुटों की चर्चा ज्यादा रही। एक वामन मेश्राम गुट का और दूसरा कुमार काले गुट का। दोनों के बीच अच्छी खासी रस्साकशी हुई है, खुद को सही साबित करने के लिए। इस रस्साकशी में एक दूसरे का चरित्र हनन भी कम नहीं किया गया।इंडस न्यूज 24×7 ने दोनों जगहों के अधिवेशन से पहले एक वीडियो जारी की थी, जिसे बहुजन समुदाय के हजारों लोगों ने देखा और अपनी राय दर्ज की है। (Vaman Meshram group declared)
अब इस मामले में वामन मेश्राम गुट आक्रामक रुख अपना चुका है और अलग होने वाले लोगों को गद्दार घोषित करके हमेशा के लिए अपने बीच आने के दरवाजे बंद कर दिए हैं। बामसेफ के दो प्रमुख नेताओं ने संगठन के अधिकृत फेसबुक पेज पर इस मामले में नाम लेकर गद्दार घोषित किए हैं लेकिन, उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को अपने साथ आने का न्योता दिया है। सुनिए, उन्होंने क्या कहा- (Vaman Meshram group declared)