Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Vocal For Local: दिवाली पर झारखंड में गरीबों के घर ‘अमर रोशनी’

रांची: दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘वोकल फॉर लोकल’ मिशन को अपनाते हुए गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रांची के हरमू रोड स्थित सड़क किनारे लगने वाले मिट्टी के बर्तन की दुकान पर जाकर दीपावली की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने डिजिटल पेमेंट के माध्यम से दुकानदार को भुगतान किया।

 मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए लोकल फ़ॉर वोकल और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।

‘हम सभी भारत के नागरिक होने के नाते स्थानीय कुम्हार के द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तन खिलौने दीया, सजावटी सामग्री आदि की खरीदारी कर देश की अर्थव्यवस्था में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर रहे हैं।- अमर कुमार बाउरी

‘यह कार्य नेता प्रतिपक्ष के नाते नहीं बल्कि भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कर रहे हैं। वहीं उन्होंने देशवासियों से भी आग्रह किया कि वे भी लॉकल फ़ॉर वोकल, डिजिटल पेमेंट को आगे बढ़ते हुए इस दीपावली स्थानीय व क्षेत्रीय कारीगरों सही खरीदारी करें और उनके घरों को भी रोशन बनाएं’, अमर कुमार बाउरी ने कहा ।


यह भी पढ़ें:असुरों के ‘नर्क’ पर क्यों ‘गौरव’ महसूस कर रहे PM Modi


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।)
Related Articles

Recent