Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

कर्फ्यू लगे होने की स्थिति में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को ही कर्फ्यू पास की दी जाएगी मान्यता ।

बरेली, 05 अप्रैल। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे ने अवगत कराया है कि लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) (प्रा0) परीक्षा-2024 जनपद बरेली में दिनांक 20 अप्रैल 2025 को कुल 18 परीक्षा केन्द्रों पर एक सत्र में पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक आयोजित होगी।
उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जारी निर्देश पुस्तिका के पृष्ठ संख्या-9 के अन्तर्गत अंकित किया गया है कि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने अथवा कर्फ्यू (Curfew) लगे होने की स्थिति में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को ही कर्फ्यू पास की मान्यता दी जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा इस सम्बन्ध में ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Recent