Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने केक काटकर कर मनाया बच्चियों का जन्मोत्सव !

बरेली, 22 मई। अध्यक्षा राष्ट्रीय महिला आयोग विजया रहाटकर ने आज जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सवप्रर्थम अध्यक्षा ने नवजात शिशु देखभाल इकाई एवं पोस्टओपरेटिव वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां पर भर्ती शिशुओं के उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना के अन्तर्गत बच्चियों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया और पोषण टोकरी व बेबी क्लॉथ किट वितरित किया गया तथा सभी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
अध्यक्षा द्वारा चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई एवं दो बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया गया।इस अवसर पर अध्यक्षा ने 300 बेडेड अस्पताल में पहुंच कर वहाँ ”तेरे मेरे सपने”( विवाह पूर्व संवाद केन्द्र) का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सदस्य राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा सहित अस्पताल के डॉक्टर उपस्थित रहे!

Related Articles

Recent