Indus News TV Live

Wednesday, April 30, 2025
spot_img

महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से बालिकाओं को किया गया लाभान्वित।

बरेली, 26 मार्च। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग/प्रभारी मंत्री बरेली जे0पी0एस0 राठौर की उपस्थिति में प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति‘‘ के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जी0आई0सी0 ऑडिटोरियम में जनपद के स्तर पर तीन दिवसीय मेले में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन हुआ। जिलाधिकारी ने पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया और जनप्रतिनिधियों व अपर पुलिस महानिदेशक परिक्षेत्र बरेली रमित शर्मा, मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली डा0 राकेश सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत/अभिनन्दन किया और विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओ व बच्चियों को सांकेतिक चेक, टेबलेट व प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन सूचना विभाग ने किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार के 8 साल महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा हेतु 1090 टोल फ्री नम्बर की सुविधा है, बच्चियों को इव टिजिंग से बचाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड गठित किये गये हैं, घरेलू हिंसा से बचाव हेतु टोल फ्री नम्बर 181 संचालित है, परिवार परामर्श केन्द्र परिवारों को टूटने से बचाने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही । अब महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला बीट तैयार की गयी है । महिला हेल्प डेस्क बनायी गयी है जहां महिलाएं बिना डरे अपनी शिकायत पुलिस को दर्ज करा सकती हैं। कोई महिला यदि रात को 112 पर कॉल करें, महिला को घर भी छोड़ा जाएगा। जनपद में 02 परिवार परामर्श केन्द्र संचालित हैं। पिंक बूथ बनाए गए हैं। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस ने अपने कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यातायात नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। कम्युनिकेशन तंत्र का क्षेत्रीय विस्तार किया गया है। हेल्पलाइन नम्बर 0581-2565758 एवं 9760160112 संचालित हैं। यातायात पुलिस की वेबसाइट भी है (गोल्डन आवर) में दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की जान बचाने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटन के तहत सम्मानित व प्रोत्साहित भी किया जाता है। जनपद के 24 चौराहों को ठीक किया गया है। 85 अनाधिकृत कट बंद किये गये हैं। 33 ब्लैक स्पॉट्स में सुधार किया गया है तथा 14 अन्य ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये हैं। 948 साइनेज लगाए गये। दो लाख 55 हजार वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए हैं। महिला थाना से प्रतिक्षा चौधरी द्वारा साइबर अपराधों के प्रति बच्चियों व महिलाओं को जागरूक किया गया। बताया गया कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत 118 साइबर सेल्स स्थापित किये गये हैं। 1535 थानों में शक्ति मोबाइल वाहन संचालित हैं। साइबर अपराधों की जानकारी देने हेतु टोल फ्री नम्बर 1930 संचालित है।
स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत कार्य करने वाली बैंक सखी डिम्पल, पिंकी, राजश्री को मानदेय प्रदान किया गया। डेयरी उत्पादन हेतु सरोज को 75000 रुपये की धनराशि का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। आयुष्मान जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लक्ष्मी देवी, रेखा व अनिता मिश्रा को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।

 

Related Articles

Recent