Indus News TV Live

Friday, October 16, 2026
spot_img

बरेली:भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पाकिस्तान के खिलाफ खोला मोर्चा

बरेली: दिनांक 27 /04/2025/ को भारतीय किसान यूनियन चढूनी बरेली जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व आतंकवादियो के द्वारा जो घटना घटित हुई पहलगांव में शहीद हुए देश के नागरिको कि आत्मा कि शान्ति के लिए बरेली गांधी उधान पार्क से कैंडिल मार्च चौकी चौराहे पर निकाला गया साथ ही चौकी चौराहे पर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया।

संगठन के परविंदर कम्बोज पिहोवा अध्यक्ष आईटी सेल व प्रभारी तराई प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पाकिस्तान के द्वारा आतंकवादियो से जो घिनौने काम करवाए जा रहे है पुरी दुनिया देख रही हैं।

संगठन भारत सरकार के साथ है वह पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जो भी कार्यवाई करेगे जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने कहा भारत किसी कि गीदड धमकियो से डरने वाला नही है यदि भारत सरकार कहेगी तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी का एक एक सिपाही पाकिस्तान व आतंकवाद से युद्ध करने मै पीछे नही हटेगा जिला संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर जैदी व शहर उपाध्यक्ष महमूद हुसैन खान ने कहा कि हम भी मुसलमान है लेकिन भारतीय होने पर हमे बहुत गर्व महसूस होता है जाति पूछ कर मारने से पाकिस्तान भारत में गंगा जमुना तहजीब को खत्म नही करा सकता ।  कैंडिल मार्च में पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री किसान यूनियन पिंकी चौहान, रुपलाल राजपूत, छेदालाल , महमूद हुसैन खान , लारेब , संजीव कुमार  हिमांशु गंगवार तहसील सचिव जैद अख्तर जैदी,  यश कुमार ,प्रवेश ,सानू ,सचिन, राधे, विशाल कट्टर व महिला प्रकोष्ठ में मिसवा अख्तर जैदी, मेहक पारो , मरियम अली खान , अमरिन गोसिया , रोजिया सहित अन्य तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Recent