Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 73.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन।

बरेली,01 अप्रेल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बरेली की तहसील नवाबगंज के ग्राम अधकटा नजराना में 73.25 करोड़ की लागत से निर्मित  अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने कहा नौनिहालों के प्रति निश्चिंत रहें अभिभावक, अब उनकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की- इस मौके पर सीएम योगी ने बच्चों को बांटे स्कूल बैग, शिक्षा को बताया राष्ट्र की आधारशिला यह भव्य और दिव्य विद्यालय हमारी स्मृतियों को अनंत काल तक संजीवनी देता रहेगा राष्ट्रभक्ति की एक मजबूत नींव को प्रदान करने में अटल आवासीय विद्यालय एक निर्णायक भूमिका का निर्माण करेगा ,श्रमिकों के बच्चों के लिए समर्पित अटल आवासीय विद्यालय पीएम मोदी के विजन का प्रतिफल।
बीओसी बोर्ड से जुड़े श्रमिकों के सेस के पैसे का उपयोग इस विद्यालय के संचालन में किया जा रहा है इस मौके पर योगी ने अधकटा नजराना स्थित वृहद गौसंरक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गौमाताओं को चारा व गुड़ आदि खिलाया ।

Related Articles

Recent