Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: सावन के तीसरे सोमवार पर सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने किया कावड़ियों का भव्य स्वागत

बरेली: सावन माह के तीसरे सोमवार को सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने कैंट विधानसभा के सुभाषनगर में शिव मंदिर के पास क्षेत्र में कावड़ियों का भव्य स्वागत किया। डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में कावड़ियों को फल और जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का सम्मान किया गया। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि यह सेवा कार्य हमारी सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। उन्होंने सभी से अपील की कि कावड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को सहयोग करें और शांति एवं अनुशासन बनाए रखें।

PDA के कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश और श्रद्धा से इस सेवा कार्य में भाग लिया। इस कार्यक्रम में अदिति कश्यप, शनि कश्यप, नरेश पाल, डाल चंद्र बाल्मीकि, रश्मि जी, ओम पाल कश्यप, एडवोकेट नरेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

इस अवसर पर प्रभारी 125 कैंट विधानसभा राजेश मौर्य, रणवीर सिंह, दिलीप वाल्मीकि, ओमप्रकाश मौर्य, ऋषि यादव, टिंकू गुप्ता, सुनील सागर समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

डॉ. अनीस बेग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। कावड़ियों का स्वागत कर सपा नेता ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। और हर समाज के लोगों को भाइचारे का  संदेश दिया है !

Related Articles

Recent