Indus News TV Live

Friday, August 7, 2026
spot_img

बरेली: डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी पर भड़की समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव, दी चेतावनी

बरेली: सांसद डिंपल यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी पर भड़की समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव ! उन्होंने कहा कि सांसद डिंपल यादव हम सबकी अस्मिता हैं और उन पर हमला हर महिला पर हमला है जो बर्दास्त नहीं किया जाएगा!

स्मिता यादव ने कहा कि मौलाना साजिद रशीदी की गंदी सोच और ज़ुबान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरेली की बेटियाँ चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने एसएसपी बरेली को सौंपा ज्ञापन और की सख़्त कार्रवाई की मांग।

स्मिता यादव ने कहा कि औरतों की आवाज़ को कमजोर समझने वालों को अब जवाब मिलेगा। डिंपल यादव सिर्फ एक सांसद नहीं, वो नारी स्वाभिमान की प्रतीक हैं।

ज्ञापन देने के लिए समाजवादी पार्टी की बहुत सारी महिलाएं पहुंचीं, जिनमें वीना गौतम, शाहीन खान, पल्लवी सक्सेना, सबू खान, पुष्पा मौर्य, उषा यादव, सुनीता यादव, गुड़िया आदि सैकड़ों महिलाएं साथ रहीं!

समाजवादी महिला सभा ने मांग की है कि मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें उनके किए की सजा मिले। महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ने को तैयार हैं।

Related Articles

Recent